प्रेगनेंसी में क्या क्या खाना चाहिए और क्या नहीं (Pregnancy me kya khana chahiye aur kya nahi)

प्रेगनेंसी के दौरान क्या क्या खाना चाहिए और क्या नहीं – अक्सर प्रेगनेंसी में एक गर्भवती महिला यही सुनती है कि उन्हें ज्यादा खाना खाना चाहिए या फिर डबल आहार लेना चाहिए। लेकिन अचानक से किसी के लिए भी ज्यादा खाना या डबल आहार ग्रहण करना संभव नहीं होता, तो ऐसे में एक गर्भवती महिला को प्रेगनेंसी में क्या क्या खाना चाहिए और क्या नहीं कि उन्हें सारा पोषण मिले या उनकी जो आवश्यकता होती है वह पूरा हो पाए और उन्हें बहुत ज्यादा मात्रा में आहार भी ना ग्रहण करना ना पड़े। तो आज इस लेख में हम लोग यही जानेंगे कि प्रेगनेंसी में क्या क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

कई महिला यह सोचती है कि उन्हें गर्भावस्था के शुरुआती दिनों से ही अपने आहार को बढ़ा लेना चाहिए क्योंकि उन्हें शुरुआती दिनों से ही बहुत सारे पोषण की आवश्यकता होती है। लेकिन आपको यह बता दे कि एक गर्भवती महिला को पोषण की आवश्यकता शुरुआती दिनों में थोड़ा सा काम और गर्भावस्था के पूरे समय में धीरे-धीरे बढ़ाकर लेना चाहिए। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आप को पहले से ही बहुत सारे पोषण की आवश्यकता होती है यह आवश्यकता आपके  शिशु के विकास के साथ ही यह आवश्यकता बढ़ती है।

गर्भवती महिलाओं को कौनसे विटामिंस की आवश्यकता होती है

आहार के बारे में जाने से पहले हमें यह जानना होगा कि एक गर्भवती महिला को किन-किन विटामिंस की बहुत ही आवश्यकता होती है ताकि आप अपने आहार को इस हिसाब से चुन सके।वह है

  • प्रोटीन
  • कैल्शियम
  • जिंक
  • आयरन
  • विटामिन B12
  • विटामिन डी
  • विटामिन सी
  • विटामिन ए

इन विटामिन को आप अपने आहार में जरूर शामिल करें क्योंकि यह एक गर्भवती महिला के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इन विटामिन से आपकी शिशु का अच्छी तरह से विकास होता है। चाहे वह ब्रेन डेवलपमेंट, बोन डेवलपमेंट या फिर मसल्स डेवलपमेंट हो हर तरह से आपके शिशु के विकास के लिए यह विटामिंस बहुत ही जरूरी है। जिन आहारों के बारे में हमें इस लेख में बताएंगे उन सभी में आपको यह सारी विटामिंस मिल जाते हैं। और इसके साथ गर्भपात जैसी समस्याओं से दूर रहने में भी मदद मिलता है। आइये जानते हैं आहारों के बारे में जो एक गर्भवती महिला को लेना चाहिए।

पहली तिमाही में गर्भवती महिला को क्या क्या खाना चाहिए

फर्स्ट सेमेस्टर में या पहली तिमाही में आपको 200 से 300 कैलोरी की आवश्यकता होती है,और क्या 3 महीने से 5 महीना हो जाता है तब आपको 350 कैलोरी से 500 कैलोरी की आवश्यकता होती है। तो इसीलिए ही आपको धीरे-धीरे से ही अपने आहार को बढ़ाना है और एकदम से ही चिंता करने की आवश्यकता नहीं है की शुरुआती दिनों से ही आपको बहुत ज्यादा या डबल खाना खाना पड़ेगा। इसलिए पहली तिमाही में आपको नीचे बताए गए सभी चीजों का सेवन थोड़े थोड़े मात्रा में करना है. 

प्रेगनेंसी में क्या क्या खाना चाहिए

1.दूध

दूध के बारे में हम सभी जानते हैं क्योंकि यह एक बहुत ही पौष्टिक आहार है जो हर किसी के लिए भी अच्छा होता है तो ऐसे में एक गर्भवती महिला है अगर रोजाना दूध का सेवन करते हैं तो ऐसे में उन्हें बहुत ही फायदा मिलता है।

2. डेरी प्रोडक्ट

ऐसी कई सारी महिलाएं हैं जो दूध नहीं ले पाती या उन्हें दूध पीना पसंद नहीं होता तो ऐसे में आप लोग दूध से बनी हुई चीजों का सेवन कर सकते हैं जो आपके लिए बहुत ही अच्छा है और अगर आप दूध ले पाते हैं तब भी आप डेरी प्रोडक्ट का सेवन जरूर करें यह आपके और आपके शिशु के विकास के लिए बहुत ही अच्छा और जरूरी होता है। जैसे आप दही, पनीर आदि का सेवन कर सकते हैं।

( कई महिलाओं को दूध,दही से एलर्जी होती है, जब भी वह दूध, दही लेती है तो ऐसे में उन्हें गैस, दस्त या वोमिटिंग की समस्या होती है वह दूध और दही का सेवन ना करें अगर आप पनीर ले पाते हैं तो पनीर ले)

3. फलियां (Legumes)

लेगुमस में डाल, बीन्स, मटर, सोयाबीन यह सब आता है जो एक गर्भवती महिला के लिए बहुत ही आवश्यक और पोषक तत्व से भरा हुआ है आप अपने आहार में इन चीजों को जरूर शामिल करें,। यह हर कोई ले सकता है, अगर आप एक वेजिटेरियन तब भी आपके लिए यह बहुत ही लाभकारी है और अगर आप एक नॉन वेजिटेरियन है तभी आप इसे ले सकते हैं। ऐसा नहीं है कि आपको एक साथ में ही सब कुछ खाना है आप हर लोग दो तीन चीजों को जरूर ऐड करें। नई नई रेसिपी आपको मिल जाते हैं आप उन सभी को चाय करें और हर रोज दो तीन चीजों को जरूर ऐड करें लेगुमस में।

4. स्वीट पोटैटो

अगर आपको स्वीट पता तो पसंद है और यह अवेलेबल भी आसानी से हो जाता है तो आप इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें, क्योंकि इसमें आपको बहुत सारे कैलोरी मिल जाते हैं और इसके साथ इसमें आयरन भी आपको मिलता है तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा होता है आप अपनी आहार में इसे जरूर शामिल करें।

5. हरी-भरी सब्जियां

आप अपने आहार में हरी-भरी सब्जियां जरूर ऐड करें इसमें सब्जियां सा आपको जो भी पसंद है आप हर रोज अपने आहार में एक कटोरी सब्जी जरूर ले आप चाहे तो इस को ज्यादा मात्रा में भी ले सकते हैं। लेकिन हां आपको हर दिन कम से कम एक कटोरी सब्जी जरूर लेना है जिसमें आप हरी सब्जियां सालाड यह सब ले सकते हैं।क्योंकि हरी-भरी साफ-साफ सब्जियों में आपको हर तरह के विटामिन मिनरल आयरन यह सब मिल जाते हैं, आप सभी चीजों को मिलाकर एक सब्जी बनाकर अपने आहार में शामिल करें और इसके साथ आप ब्रोकोली  और पालक अपने आहार में जरूर ऐड करें, ये बहुत ही अच्छा होता है।

प्रेगनेंसी में क्या-क्या सब्जियां खाना चाहिए और क्या नहीं जाने – Read More.. 

पीसीओडी (PCOD) का घरेलू उपचार – Read More..

6. ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स का सेवन गर्भवती महिला के लिए बहुत ही अच्छा होता है, इसमें मौजूद पोषक तत्व शिशु के विकास में बहुत मदद करता है और इसके साथ मां और शिशु दोनों के लिए ही लाभदायक होता है। कई लोग ऐसा सोचते हैं की ड्राई फ्रूट्स खाना गर्भवती महिलाओं के लिए ठीक नहीं होता इससे पेट गर्म होता है, लेकिन यह सही नहीं है, हां कुछ लोगों को ड्राई फ्रूट खाने से बदहजमी जी समस्या होती है,वह लोग ड्राई फ्रूट्स को हजम नहीं कर पाते तो यह समस्या पहले से ही अगर किसी को हो तो बोल महिलाएं हैं इसका सेवन ना करें अगर आपको पहले से कोई समस्या नहीं है तो आप निश्चिंत होकर यह खा सकते हैं यह आपके लिए लाभदायक है।

7. फल

रोजाना आपको आपके आहार में फलों का सेवन जरुर करना चाहए। फलों में एवोकाडो, बनाना और एप्पल का उपयोग जरूर करें। और अच्छी बात यह है कि बनाना और एप्पल हर सीजन में ही हमको मिल जाते हैं इसलिए इसका सेवन आपको जरुर करना चाहिए।

8.अंकुरित अनाज

अंकुरित अनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन आपको यह बता दें आप जब भी अंकुरित अनाज लेते हैं तो आपको इससे अच्छी तरह से धोकर अच्छी तरह से उबालकर थोड़ा सा पका कर खाना चाहिए, अंकुरित अनाज को सीधा ही ना खाएं इससे आपको नुकसान होगा क्योंकि इसमें बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं जो आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता, इससे आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है, इसीलिए आप अंकुरित अनाज को थोड़ा सा पका कर या थोड़ा सा उबालकर ही अपने आहार में शामिल करें।

9. नॉन वेज

जो नॉन वेजिटेरियन गर्भवती महिला हैं वह अपने आहार में नॉनवेज जरूर शामिल करें लेकिन ध्यान रखें आप जो भी नॉनवेज खाते हैं वह पूरी तरह से पका हुआ हो तभी आप उसका सेवन करें। क्योंकि कई लोग कच्चे मछली, कच्चा अंडा, इन सब का सेवन करते हैं तो आप लोग इन सब का सेवन ना करें जो भी नॉनवेज लेते हैं वह पका कर खाएं पूरी तरह से पकने के बाद।

10. पानी

यह एक बहुत ही जरूरी बात है कि कई महिला पानी तो पीती है, लेकिन बहुत ही कम मात्रा में। ऐसा बिल्कुल ना करें आप सही से पानी पिए। इस अवस्था में पानी की बहुत ही आवश्यकता होती है आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। नियमित रूप से पानी पिए क्योंकि कई महिलाएं इसे अवॉयड करती हैं ऐसा बिल्कुल ना करें पानी कम होने के कारण कई सारी समस्या हो सकती है इसीलिए पानी जरूर पिए।

प्रेगनेंसी में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?

प्रेगनेंसी में ताकत के लिए इन आहारों का सेवन करे

  • डेयरी प्रोडक्‍ट्स।
  • ड्राई फ्रूट्स ।
  • साग सब्जियां ।
  • नॉनवेज – मछली, चिकन, अंडा।

इसके साथ ऊपर बताए गए आहारों का सेवन करें।  

प्रेगनेंसी के 3 महीने में क्या खाना चाहिए?

इस समय आपको खाने में बहुत ध्यान देना चाहिए, क्यों की कई बार गलत खान पान की बजह से ही गर्भपात जैसी परिस्थिति का सामना करना पर जाता है। इस समय ईरान, प्रोटीन से भरपूर आहारों का ग्रहण करना चाहिए। इसके साथ हरे पत्तेदार साग सब्जियां, और फलों का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए। कुछ चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, जिसके बारे में आप निचे पढ़ सकते है।  

प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट एक से दो गिलास गुनगुने पानी का सेवन जरूर करें। इस से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती, जो प्रेगनेंसी के समय ज्यादातर महिलाओं में ही देखा जाता है। इसके साथ बच्चेदानी में फ्लूइड की कमी से बचने के लिए भी पानी का सेवन करें। और इसके साथ कब्ज और अन्य समस्या से भी बचने के लिए पानी पिये। और इसके बाद जूस, नारियल पानी, फल और ब्रेकफास्ट ले।

प्रेगनेंसी में बेबी की ग्रोथ के लिए क्या खाये?

प्रेगनेंसी में बेबी की ग्रोथ के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहारों का भरपूर मात्रा में ग्रहण करना चाहिए, जिसमे आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक और अन्य विटामिन्स। इसके साथ बादाम, किसमिस, फल, दूध, दूध से बनी चीजें, अच्छी तरह पकाया हुआ अंडा, मछली, मांस,हरी पत्तेदार सब्जियां और लाल सब्जियां जैसे गाजर, टमाटर, कैप्सिकम, स्वीट पोटैटो आदि का सेवन करें। 

प्रेगनेंसी में क्या नही खाना चाहिए – ये 12 चीजें है हानिकारक – Read More..

प्रेगनेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए – Healthy Indian Breakfast During Pregnancy in Hindi – Read More..

दोस्तों इस लेख को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर से जुलूस चला करें, यह लेख सिर्फ आपके जानकारी के लिए दिया गया है, किसी भी तरह की समस्या और सावधानी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह करना बहुत ही जरूरी है, बिना डॉक्टर की सलाह के आप कोई भी आहार नाले।

यह भी पढ़ें- Pista Benefits in Hindi
यह भी पढ़ें- Kiwi Fruit in Hindi
यह भी पढ़ें- अपराजिता के फायदे और नुकसान
यह भी पढ़ें- गुलाब जल के फायदे
यह भी पढ़ें- Kale Leaves के 20 फायदे
यह भी पढ़ें- बालों का झड़ना कैसे रोकें
यह भी पढ़ें- कपालभाति प्राणायाम के 27 फायदे
यह भी पढ़ें- सूर्य नमस्कार के फायदे