प्रेगनेंसी में क्या-क्या सब्जियां खाना चाहिए और क्या नहीं – Vegetables avoid during pregnancy

प्रेगनेंसी में क्या-क्या सब्जियां खाना चाहिए और क्या नहीं यह जानना बहुत ही जरुरी है क्यों की कुछ सब्जिओ से बहुत ही ज्यादा लाभ और कुछ से हानि भी होती है। इसलिए आज इस लेख में जानेंगे की एक गर्भबती महिला को प्रेगनेंसी में क्या-क्या सब्जियां खाना चाहिए और क्या नहीं। 

सभी हरी भरी सब्जियां पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। प्रकृति से जो भी साग-सब्जियां हमें मिलती है वह हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है और हमें सभी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। लेकिन कई बार हमारे स्वास्थ्य के अनुसार हमें कुछ सब्जियों का ग्रहण और कुछ सब्जियों का परहेज करना चाहिए। ऐसे ही एक गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के समय कुछ सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए और कुछ सब्जियों से दूर रहना चाहिए।

प्रेगनेंसी में क्या-क्या सब्जियां खाना चाहिए

आइए अब जानते हैं प्रेगनेंसी में एक गर्भवती महिला को क्या-क्या सब्जियां खाना चाहिए और किन किन सब्जियों का सेवन करने से दूर रहना चाहिए।

ब्रोकोली

गर्भवती महिला को अपने आहार में ब्रोकोली को जरूर ऐड करना चाहिए क्योंकि ब्रोकोली में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो एक गर्भवती महिला के लिए बहुत ही जरूरी है और इसके साथब्रोकोली में सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं और कैलोरी भी कम मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण आपको पोषण ही मिलता है और जिन लोगों की वजन की समस्या है उन लोगों के लिए भी यह फायदेमंद रहता है।

हरे मटर

कच्चे हरे मटर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है, और एक गर्भवती महिला के लिए भी यह बहुत ही अच्छा होता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मां और शिशु दोनों के लिए ही बहुत जरूरी और अच्छा होता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान आपको हरे मटर का सेवन करना चाहिए, इसे अच्छी तरह से पका कर खाएं, और अगर आप इसे कच्चा खाना चाहते हैं तो अच्छी तरह से धोकर थोड़ा सा उबालकर ही इसका सेवन करें।

पीसीओडी (PCOD) का घरेलू उपचार – Read More..

भिन्डी

भिन्डी भी गर्भवती महिला के लिए  बहुत ही अच्छा होता है  क्योंकि इसमें बहुत सारे पोषण पाए जाते हैं जो मां और शिशु दोनों के लिए ही जरूरी होता है। लेकिन आप लेकिन आप कच्चे भिंडी का सेवन ना करें इसे पता कर ही खाएं और अगर आपको पेट की कोई समस्या है जैसे पेट फूलना तो ऐसे में आप भिन्डी का सेवन ना करें।

लाल सब्जियां

गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में लाल सब्जियों का सेवन भी करना चाहिए जिसमें गाजर और टमाटर शामिल है। यह लाल सब्जियां महिलाएं स्तनपान के समय भी ले सकते हैं क्योंकि इससे दूध की मात्रा ठीक रहती है इसमें कमी नहीं आती यह आपके लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

स्वीट पोटैटो

स्वीट पोटैटो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा होता है इसमें आपको अच्छी मात्रा में आयरन कैलोरी मिनरल यह सब मिल जाता है इसलिए आप अपने आहार में स्वीट पोटैटो का सेवन जरूर करें।

चुकंदर (Beetroot)

चुकंदर गर्भवती महिला के लिए बहुत ही अच्छा होता है। आप अपने आहार में जरूर शामिल करें, इसका जूस भी  ले सकते हैं यह एक बहुत ही अच्छा आधार है, आप इसे जरूर शामिल करें। क्योंकि इसमें कई सारी विटामिंस मौजूद है जो आपके लिए बहुत ही जरूरी होता है।

पालक

पालक के बारे में तो हम सभी जानते हैं। इसके बारे में ज्यादा बताने की आवश्यकता नहीं है, एक गर्भवती महिला के लिए भी पालक बहुत ही जरूरी है, इसमें मौजूद पोषक तत्व शिशु के विकास और माता के लिए बहुत ही अच्छा होता है इसलिए आप पालक का सेवन जरूर करें।

प्रेगनेंसी में क्या क्या खाना चाहिए – Read More..

प्रेगनेंसी में क्या नही खाना चाहिए – ये 12 चीजें है हानिकारक – Read More..

प्रेगनेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए – Healthy Indian Breakfast During Pregnancy in Hindi – Read More..

प्रेगनेंसी में क्या-क्या सब्जियां ना खाएं

पपीता

यह तो ज्यादातर लोगों को ही पता है कि प्रेगनेंसी में पपीता नहीं खाना चाहिए लेकिन आपको यह बता दें कि प्रेगनेंसी में आपको कच्चा या आधे पके पपीता को नहीं खाना चाहिए। और इसके साथ प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में आपको पपीता नहीं खाना चाहिए। आप पके हुए पपीता को प्रेगनेंसी के पांचवें महीने के बाद थोड़ी मात्रा में खा सकते हैं। लेकिन आप यह भी याद रखें की आपको ज्यादा मात्रा में या रोज पपीता नहीं खाना चाहिये, चाहे वह पका हुआ ही क्यों ना हो। और शुरुआती दिनों में आप पपीता को पूरी तरह से अवॉइड करें।

बैंगन

गर्भावस्था के दौरान गर्भावस्था के दौरान शुरुआती दिनों में महिलाओं को बैंगन का सेवन करने से भी दूर रहना चाहिए। पुराने दिनों में लोग गर्भपात करने के लिए बैंगन का सेवन भी किया करते थे। इसलिए बैंगन से इस तरह की समस्या हो सकती है इसलिए बैंगन का सेवन पहले तिमाही के दौरान ना करें। हां इसके बाद आप बैंगन का सेवन कर सकते हैं लेकिन इसे नियमित रूप से ना खाएं। इसके साथ अगर गर्भवती महिला को खांसी, खुजली जैसी समस्या है तो ऐसे में आप बैंगन का सेवन ना करें।

पत्ता गोभी

पत्ता गोभी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है, इसे खाना भी बहुत ही सही है, लेकिन एक गर्भवती महिला पत्ता गोभी खाने से दूर रहें क्योंकि, आजकल पत्ता गोभी में कई सारे केमिकल्स का उपयोग किया जाता है और ज्यादातर ऐसा देखने को मिल रहा है कि ज्यादा मात्रा में पत्ता गोभी खाने से गैस की समस्या होती है और यह हजम होने में भी समस्या करता है, अगर आप खाना चाहते हैं तो थोड़ा सा देख कर खाएं और जितना हो सके घर में उगाया हुआ पत्ता गोभी खाए और जो सीजन में मिलता है वैसा वाला ही खाएं।

कटहल

कई बार हम लोग कटहल के सीजन में कच्चे कटहल की सब्जीया बनाकर खाते हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं को कटहल का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे भी गर्भावस्था के दौरान महिला को समस्या हो सकती है, या फिर शुरुआती दिनों में खाने से गर्भपात की संभावना भी होती है। पहले तिमाही में आप इसका सेवन बिल्कुल ना करें। 5 महीने के बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें कई सारे विटामिन पाए जाते हैं इसलिए आप कटहल का सेवन कर सकते हैं लेकिन बहुत ही थोड़ी मात्रा में और रेगुलर में इसे ना खाए। आप इसे कभी कभी बहुत कम मात्रा में खा सकते हैं।

पहली तिमाही में गर्भवती महिला को क्या क्या सब्जियां नहीं खाना चाहिए

प्रेगनेंसी के पहली तिमाही में एक गर्भवती महिला को क्या क्या सब्जियां नहीं खाना चाहिए। पपीता, बैंगन, कटहल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। हां आप इसे छह महीने के बाद खा सकते है, लेकिन जैसा ऊपर बताया गया है, थोड़ी मात्रा में ही खाएं। 

आजकल ज्यादातर सब्जियों में ही केमिकल पाए जाते हैं, अगर हम बिना केमिकल के सब्जी ढूंढते हैं तो हमें कोई भी सब्जी नहीं मिलती तो ऐसे में हमें वही सब्जी खाना पड़ता है जो सभी के लिए एक मजबूरी का कारण बन गया है, इसलिए आप जो सब्जी खाते हैं उसे अच्छी तरह से धोकर और अच्छी तरह से पका कर ही खाएं यह एक गर्भवती महिला के लिए बहुत ही जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें- Pista Benefits in Hindi
यह भी पढ़ें- Kiwi Fruit in Hindi
यह भी पढ़ें- अपराजिता के फायदे और नुकसान
यह भी पढ़ें- गुलाब जल के फायदे
यह भी पढ़ें- Kale Leaves के 20 फायदे
यह भी पढ़ें- बालों का झड़ना कैसे रोकें
यह भी पढ़ें- कपालभाति प्राणायाम के 27 फायदे
यह भी पढ़ें- सूर्य नमस्कार के फायदे