Garnier Face Wash Benefits, Side Effects and Uses in Hindi

Table of Contents

गार्नियर के कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट मार्केट में अवेलेबल है। इनमे से ज्यादातर प्रोडक्ट ही लोगो द्वारा पसंद किया जाता है। गार्नियर के कई तरह के फेस वश भी हमे देखने को मिलते है, चाहे वो महिलाओं के लिए हो या पुरुषो के लिए। आज हम आपके लिए गार्नियर फेस वाश के बारे में पूरी जानकारी ले कर आए हैं, जिसमे गार्नियर फेस वाश के फायदे और नुकसान, और उपिओग (Garnier Face Wash Benefits, Side Effects and Uses in Hindi)के बारे में जानेंगे।

त्वचा को अच्छी तरह साफ़ करना हमारे लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट होता है, और इसके लिए पहला काम होता है एक अच्छे फेस वॉश का चुनाव। मार्किट में कई तरह के फेस वॉश उपलब्ध होते है, जिसमे स एक चुनना कभी कभी मुस्किल हो सकता है। इसके लिए हमे सबसे पहले अपने त्वचा को जानना होगा और हमारी क्या जरुरत है उसे भी जानना होगा।

फेस वॉश की बात करें तो हर किसी का ही इसके ऊपर अनुभब अलग अलग होती है, गार्नियर फेस वाश के भी हमे कई तरह के फायदे देखने को मिलते है। जिसमें से कुछ महिला और पुरुष दोनों के लिए है और कुछ केवल पुरुषों के लिए है। गार्नियर फेस वाश के बारे में जाने से पहले आइए जानते हैं इसके कौन कौन से फेस वॉश पाए जाते हैं,इनमें से कौन से महिलाओं के लिए है और कौन सी पुरुष यूज कर सकते हैं और इसके साथ गार्नियर फेस वॉश के फायदे और क्या-क्या नुकसान है यह भी जानेंगे।

>>यह भी पढ़े – बेस्ट सनस्क्रीन फॉर फेस 2022

गार्नियर के फेस वाश – Garnier Face Washes 

  1. Garnier Bright Complete BRIGHTENING DUO ACTION Face Wash
  2. Garnier Skin Naturals Pure Active Neem Face Wash
  3. Garnier Skin Naturals, Light Complete Facewash
  4. Garnier Men Power White Anti-Pollution Double Action Facewash
  5. Garnier Men Oil Clear Face Wash
  6. Garnier Men Acno Fight Facewash

इसमें से कुछ फेस वाश महिलाओं के लिए (Garnier Face Wash for Girls) और कुछ फेस और पुरुषों के लिए है, जो फेस वाश महिलाओं के लिए है वह एक पुरुष ही यूज कर सकते हैं लेकिन जो पुरुषों के लिए है वह एक महिला के लिए उपयोगी नहीं है। पिंपल्स के लिए गार्नियर फेस वाश (Garnier Face Wash for Pimples) कि बात करें तो इसमें से लगभग सभी फेस वाश ही पिंपल्स से आपके चेहरे को बचाने में मदद करता है।

Garnier Face Wash Benefits, Side Effects and Uses in Hindi
Garnier Bright Complete BRIGHTENING DUO ACTION Face Wash

1. गार्नियर ब्राइट कम्पलीट फेस वाश के फायदे – Garnier Bright Complete BRIGHTENING DUO ACTION Face Wash Benefits in Hindi

  • गार्नियर ब्राइट कम्पलीट फेस वाश में मुख्सया रूप से विटामिन सी से समृद्ध नींबू और सेफेद मिट्टी पाए जाते है।
  • सभी तरह के स्किन के लिए लिए ही अच्छा होता है।
  • गर्मियो के मौसम के लिए बहुत ही अच्छा है।
  • ऑइल को दूर करता है।
  • चिपचिपा पन महसूस नहीं होता।
  • चेहरे पर ब्राइटनेस भी लाता है।
  • काले धब्बे को कम करने में सहायक है।
  • चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आता है।
  • मुँहासे के निशान को कम करने में मदद करता है।
  • पैराबेन फ्री है।
  • महिलाओं के लिए एक बहुत ही अच्छा फेस वाश।पुरुष ही इसे यूज कर सकते हैं अगर उनके त्वचा पर कोई ज्यादा समस्या ना हो।
  • धूप में बाहर जाने से चेहरे पर जो कालापन आता है यह इसे दूर करने में मदद करता है।

गार्नियर ब्राइट कम्पलीट फेस वाश के नुकसान – Garnier Bright Complete Face Wash Side Effects in Hindi

  • ज्यादा ड्राई स्किन वाले लोगों के स्किन को और ड्राई कर देता है। इसलिए अगर ड्राई स्किन वाले लोग इसे यूज करते हैं तो इसके यूज करने के बाद अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर से जरूर यूज़ करें।
  • किसी किसी में ज्यादा यूज करने से त्वचा पर रूखापन आ जाता है।
Garnier Face Wash Benefits, Side Effects and Uses in Hindi
Garnier Skin Naturals Pure Active Neem Face Wash

2. गार्नियर स्किन नेचुरल्स प्योर एक्टिव नीम फेस वाश के फायदे – Garnier Skin Naturals Pure Active Neem Face Wash Benefits in Hindi

  • गार्नियर स्किन नेचुरल्स प्योर एक्टिव नीम फेस वाश में मुख्सया रूप से नीम के पत्तों के सत्त और टी-ट्री ऑइल पाए जाते है।
  • पिंपल्स को हटाता है, और पिंपल्स को चेहरे पर आने से रोते हैं।
  • चेहरे से सारी गंदगी को साफ करता है और प्रदूषण को हटाता है।
  • बैक्टीरिया से लड़ता है और चेहरे को हानिकारक बैक्टीरिया से बचाता है।
  • चेहरे से तेल को हटाने में मदद करता है। और एक लंबे समय तक चेहरे पर तेल नहीं बनते।
  • पिंपल्स से बने दागों को भी कम करने में मदद करता है।
  • एक किफायती दाम के साथ आता है।

गार्नियर स्किन नेचुरल्स प्योर एक्टिव नीम फेस वाश के नुकसान – Garnier Skin Naturals Pure Active Neem Face Wash Side Effects in Hindi

  • जिन लोगों से त्वचा पर कोई समस्या ना या फिर पिंपल्स की समस्या न है, और बहुत ही ज्यादा चाय है स्किन बहुत ही ज्यादा ड्राई है वो इस फेस वाश का उपयोग ना करें उन लोगों के चेहरा पर ज्यादा ड्राईनेस आता है और चेहरे पर रूखापन आ सकता है।
  • सेंसेटिव स्किन वालें भी इस फेस वाश का उपयोग ना करें।

3. गार्नियर मेन पावर व्हाइट एंटी-पॉल्यूशन फेसवॉश के फायदे – Garnier Men Power White Anti-Pollution Double Action Facewash Benefits in Hindi

  • पुरुषों के लिए यह एक बहुत ही अच्छा फेस वाश है जो चारकोल और क्ले से समृद्ध है।
  • पुरुषों के चेहरे पर जमी हुई धूल और प्रदूषण को गहराई से साफ करके एक चमकदार त्वचा देता है।
  • प्रदूषण से आपके चेहरे को बचाता भी है। क्योंकि यह एंटी पॉल्यूशन फेस वॉश है।
  • ब्राइट और फेयर लुक देता है।
  • एक किफायती दाम में आता है।
  • इस फेस वॉश से चेहरा धोने के बाद चेहरे पर एक फ्रेसनेस फील भी आता है।
  • धूप में जाने के बाद चेहरे पर जो कालापन आ जाता है उसे दूर करने में ये फेस वॉश बहुत मदद करता है।
  • पिंपल्स  को आने से रोकता है।
  • एक लंबे समय तक चेहरे पर ठंडक महसूस होता है।

गार्नियर मेन पावर व्हाइट एंटी-पॉल्यूशन फेसवॉश के नुकसान  – Garnier Men Power White Anti-Pollution Double Action Face Wash Side Effects in Hindi

  • इस फेस वॉश से चेहरा धोने के बाद चेहरे पर जो गोरापन या ब्राइटनेस आता है वह ज्यादा देर के लिए नहीं रहता बस कुछ ही समय के लिए रहता है।
  • ड्राई स्किन वालों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, इससे आपकी स्किन और भी ड्राई हो जाता है।

4. गार्नियर मेन ऑयल क्लियर फेस वाश के फायदे – Garnier Men Oil Clear Face Wash Benefits in Hindi

  • यह फेस वाश ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत ही अच्छा है।
  • चेहरे से ऑयल को पूरी तरह से हटाने में मदद करता है।
  • जिन लोगों की चेहरे पर ज्यादा ऑयल आते हैं उन लोगों के लिए यह फेस वॉश बहुत ही अच्छा है।
  • एक लंबे समय तक ऑयल को चेहरे पर आने से रोकता है।
  • इस फेस वाश को रोज यूज करने से आपके चेहरे पर पिंपल भी नहीं बनते।
  • चेहरे को अच्छी तरह से साफ भी करता है।

गार्नियर मेन ऑयल क्लियर फेस वाश के नुकसान  – Garnier Men Oil Clear Face Wash Side Effects in Hindi

  • ड्राई स्किन वालों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, ये स्किन को और ड्राई बना देता है और आपके चेहरे पर जो ऑयल है उसे गायब कर देता है जिससे चेहरा बेजान और रुखा बन जाता है।
  • कुछ लोगों के चेहरे पर खुजली और रेडनेस की आ सकते हैं।

5. गार्नियर मेन एक्नो फाइट फेस वाश के फायदे – Garnier Men Acno Fight Face Wash Benefits in Hindi

  • यह फेस वाश चेहरे से ऑयल को हटाना है और चेहरे पर ऑयल को कंट्रोल करता है, इसके साथ एक लंबे समय तक ऑयल को आने से रोकता है।
  • चेहरे से सारे अशुद्धियों को गहराई से साफ करने में मदद करता है।
  • पिंपल्स को कम करने में मदद करता है और इसके साथ उसे आने में भी रोकता है।
  • चेहरे से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को कम करने में भी मदद करता है।
  • आपके पोरस को टाईट करने में भी मदद करता है।
  • अगर चेहरे पर पिंपल के दाग है तो यह उसके हल्का करने में भी मदद करता है।
  • बहुत कम मात्रा में लेने से भी पूरा झाग देता है।
  • इस फेस वॉश से चेहरा धोने के बाद चेहरे पर एक ठंडक महसूस होता है, और आपको फ्रेस नेस का फील आता है।
  • धूप से चेहरे पर जो डलनेस आ जाता है उसे कम करने में मदद करता है।
  • गर्मियों के मौसम के लिए बहुत ही अच्छा है।

गार्नियर मेन एक्नो फाइट फेस वाश के नुकसान – Garnier Men Acno Fight Face Wash Side Effects in Hindi

  • ठंड के मौसम के लिए उपयोगी नहीं है इससे चेहरे पर रूखापन आता है।
  • ऑल टाइप स्किन के लिए उपयोगी नहीं है जिन लोगों का स्किन सेंसिटिव है वह गार्नियर मेन एक्नो फाइट फेस वाश का उपयोग ना करें।
  • अगर किसी के चेहरे पर ज्यादा पिंपल या एकने है तो उन लोगों के स्किन पर यह इतना काम नहीं करता। हां कम है तो इससे आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
  • कुछ लोगों में इसको लगाने के बाद चेहरे पर रेडनेस की समस्या हो सकती है।

गार्नियर फेस वाश कैसे यूज़ करें – Garnier Face Wash Uses in Hindi

  • अगर आपके चेहरे पर मेकअप है तो अपने मेकअप हो मेकअप रिमूवर से हटा ले।
  • चेहरे पर थोड़ा सा पानी लगा ले।
  • अपने हाथों पर थोड़ा सा गार्नियर फेस वाश निकाल ले, आपको थोड़ी मात्रा में ही गार्नियर फेस वाश लेना है।
  • अब उंगलियों के मदद से अपने चेहरे पर धीरे-धीरे से गोल गोल करके मसाज करें।
  • आपको कम से कम 1 से 2 मिनट तक अपने चेहरे को अच्छी तरह से फेस वॉश से मसाज करना है।
  • आप इसे अपनी गर्दन पर भी लगा सकते हैं, गर्दन पर लगाने से आपके फेस और नेक दोनों ही ब्राइट होते हैं और चेहरे और नेक का टोन सेम ही रहता है।
  • अब आप ठंडे पानी से अपने चेहरे और नेक को अच्छी तरह से धो ले।
  • एक सुखी और सफेद होने से अपने चेहरे को पोंछ ले।
  • अगर आप किसी पार्टी में या बाहर जा रहे हैं तो इस फेस वाश से जरूर अपने चेहरे को धोएं, इससे आपके चेहरे पर तुरंत ही गोरापन आता है और एक फ्रेश फील होता है।
  • गार्नियर फेस वाश दिन में दो बार उपयोग कर सकते हैं, अच्छे रिजल्ट के लिए रात को सोने से पहले भी अपने चेहरे को धोएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – Frequently asked questions

Q. गार्नियर मेन फेस वॉश का इस्तेमाल कैसे करें?

  • गार्नियर मेन फेस वॉश को बाहर जाने से पहले और बाहर से आने के बाद इस्तेमाल करे और इसके साथ चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करने के बाद 1 या 2 मिनट तक मालिश करके करे। अधिक जानकारी के लिए ऊपर पढ़े।

Q. क्या गार्नियर एक अच्छा फेस वाश है?

  • हां, एक सस्ती कीमत पर आपके चेहरे और समस्या के हिसाब से गार्नियर एक अच्छा फेस वाश मिलता है।

Q. सबसे अच्छा गार्नियर फेस वाश कौन सा है?

  • इसके सभी फेस वाश अच्छे है, आप अपने समस्या को देखते हुए चुनाव करे।

Q. क्या गार्नियर फेस वाश से पिंपल्स दूर हो सकते हैं?

  • जी हाँ, गार्नियर फेस वाश पिंपल्स को दूर करने में मददगार हो सकते हैं।

Q. क्या गार्नियर फेस वाश त्वचा को गोरा करने के लिए अच्छा है?

  • जी हाँ, गार्नियर फेस वाश से चेहरे पर गोरापन आता है।